[आँखों की गहराइयाँ ] [Soul Touching Hindi Poems on Eyes…..]
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
[आँखों की गहराइयाँ ] [Soul Touching Hindi Poems on Eyes…..]
Hindi Poems on Eyes: दोस्तों मैं दीपक उदासी स्वागत करता हूँ आपका, अपनी इस छोटी सी खामोश सी महफ़िल में जहां रूह से निकले अलफ़ाज़ गूंजते हैं और सीधा आपके दिल में उतर जाते हैं. दोस्तों कहते हैं जब किसी के दिल में हमें उतरना हो तो उसका रास्ता आँखों से होकर जाता है हर इंसान की आँखें कुछ कहती है उन आँखों को हमें सुन्ना पड़ता है तभी हम सामने वाले के दिल में सीधा जगह बना पाते हैं तो दोस्तों आज की मेरी हिंदीकवितायेँ आँखों पर समर्पित है और आप भी मेरे साथ अब जुड़ जाइये इस महफ़िल का आनंद लीजिये तो चलिए शुरू करते हैं
आँखों की गहराइयाँ: Poem for Her Eyes in Hindi ( Hindi Poems on Eyes)
आँखों की गहराइयाँ बहोत कुछ कहती हैं बिना अल्फ़ाज़ों के कई राज खोलती हैं जो डूब जाता हैं इन गहराइयों में, वो उतर जाता हैं मुहब्बत के समंदर में फिर ग़ालिब ज़िन्दगी ज़िन्दगी कहाँ रहती है ज़िन्दगी जिन्दा इश्क़ बन जाती है आँखों की गहराइयाँ बहोत कुछ कहती हैं बिना अल्फ़ाज़ों के कई राज खोलती हैं दीपक उदासी
आपकी शरारती आँखें : Poems About Her Eyes and Smile (Hindi Poems on Eyes)
आपकी शरारती आँखें हमें देख कर मुस्कुराती बहोत हैं हम जब भी इनको देखते हैं ये शर्माती बहोत हैं अकेले में ये हमें ढूंढ़ती बहोत हैं अगर हम किसी और को देखें तो ये हमें डराती बहोत हैं सच आपकी आँखें खूबसूरत बहोत हैं आपकी शरारती आँखें हमें देख कर मुस्कुराती बहोत हैं दीपक उदासी Poems About Her Eyes and Smile बहोत ही जबरदस्त कविता जरूर पढ़ें : Broken Heart Poems in Hindi: खुशबू सच्ची मुहब्बत की
जब जब तुम्हारी आँखों में देखता हूँ: Poem on Girlfriend Eyes in Hindi ( Hindi Poems on Eyes)
जब जब तुम्हारी आँखों में देखता हूँ मैं तुम्हारे दिल की आवाज सुनता हूँ बहोत फुर्सत से बनाया है तुम्हारी आँखों को कुदरत ने जब जब इनमें उतरता हूँ खुदा का दीदार करता हूँ इतनी रूहानी आँखें हैं तुम्हारी की जब जब इन्हे देखता हूँ मैं अपना होश खो बैठता हूँ दीपक उदासी Poem on Girlfriend Eyes in Hindi
संभलके जरा आँखों से वार कीजिये: Aankhen Poem in Hindi ( Hindi Poems on Eyes)
आपकी आँखों में सारे मौसम हैं: Short and Small Poem on Eyes in Hindi
आपकी आँखों में सारे मौसम हैं गुस्से में होती हैं तो ये मई जून की तरह गरम हो जाती हैं गहरी सोच में जब होती हैं तो नवंबर दिसंबर की तरह ठंडी और खामोश हो जाती हैं तनहा जब होती हैं तो बारिश के मौसम की तरह भीग पड़ती है और मुहब्बत जब करती हैं तो वसंत ऋतू जैसे महक उठती हैं दीपक उदासी Short and Small Poem on Eyes in Hindi
आपके दिल का आइना हैं आपकी आँखें: Poetry on Beautiful Eyes in Hindi
आपके दिल का आइना हैं आपकी आँखें जो आपके जज्बातों को अलग अलग अंदाज में पेश करती हैं रूठ कर कभी नादान अदाएं बिखेरती हैं तो ख़ुशी में ये झूम उठती हैं मुहब्बत में आपकी आँखें बड़ी शायराना सी लगती हैं मेरे कोरे से दिल पर ये प्यार की कहानी लिखती हैं आपके दिल का आइना हैं आपकी आँखें आपके जज्बातों को अलग अलग अंदाज में पेश करती हैं दीपक उदासी Poetry on Beautiful Eyes in Hindi बहोत ही जबरदस्त कविता जरूर पढ़ें : Very Deep Love Poems in Hindi for Girlfriend-Soul Touching
कितनी मुहब्बत बरसती है, आपकी आँखों से : Poem on Beautiful Eyes of a Girl in Hindi
कितनी मुहब्बत बरसती है आपकी आँखों से की हम इसमें भीग जाते हैं न चाहते हुए भी हम अपने दिल के कसूरवार बन जाते हैं बहोत कोशिश करते हैं आपसे दूरियां बनाने की पर कम्बखत आपकी आँखों के आगे हार जाते हैं दीपक उदासी Poem on Beautiful Eyes of a Girl in Hindi
सूखी सूखी इन आँखों को: Hindi Poetry on Girlfriend's Eyes
सूखी सूखी इन आँखों को प्यार की नमी चाहिए मुहब्बत की बरसात आपकी ज़िन्दगी में एक बार तो होनी चाहिए गुलाब के फूल खिल जाएँ आपके दिल में और खुशबू महके आपकी आँखों में ऐसी कोई बात अब होनी चाहिए दीपक उदासी Hindi Poetry on Girlfriend's Eyes
आपकी आँखों के इशारे: Poem About Eyes and Soul
आपकी रूह से जो आवाज निकलती है आपकी आँखों के रास्ते चलकर हमारे दिल तक पहुँचती है समझ जाते हैं आजकल हम भी आपकी आँखों के इशारे जब महफ़िल में मुहब्बत पर बात चलती है दीपक उदासी Poem About Eyes and Soul बहोत ही जबरदस्त कविता जरूर पढ़ें : अश्कों की आवाज – 5 Sad Love Poems in Hindi- Best Soul Touching
आपकी आँखें जैसे हैं कोई भावनाओं के समंदर में बहती सीपी: Poem on Eyes in Hindi
आपकी आँखें जैसे हैं कोई भावनाओं के समंदर में बहती सीपी जिसमें कुछ खूबसूरत एहसास मोती बनकर रहते हैं खामोश खामोश सी जुबान से बहोत कुछ वो कहते हैं उनकी ख़ूबसूरती का कोई मोल नहीं हैं आ जाएँ खरीददार आपकी आँखों की ख़ूबसूरती के हज़ार लेकिन इनकी ख़ूबसूरती को तोल सके ऐसी कोई तराजू नहीं है दीपक उदासी Poem on Eyes in Hindi
अपने मेहबूब का इंतजार करती आँखें बहोत हसीन लगती है: My Eyes Poem
अपने मेहबूब का इंतजार करती आँखें बहोत हसीन लगती है वक़्त से आस लगाकर ये बार बार घडी देखती हैं जो न आये महबूब समय पर इनका तो तन्हाई में भीग पड़ती हैं जो दस्तक हो मेहबूब की दरवाजे पर ये ख़ुशी में झूम उठती हैं अपने मेहबूब का इंतजार करती आँखें, बहोत हसीन लगती हैं दीपक उदासी My Eyes Poem
तुझे डोळे मला आश्चर्यचकित करतात: Marathi Poem on Eyes
कधी-कधी काही चंद्र मस्त दिसतो कधी-कधी रागाच्या भरात सूर्य उडतो कधी पाऊस पडत असताना पाऊस पडतो "तुझे डोळे मला खूप आश्चर्यचकित करतात" जेव्हा जेव्हा ती काही विचार करते म्हणून भावनांच्या समुद्रात खाणारा एक मासा दिसतो जेव्हा ते आमच्याकडे येते आणि शांतपणे थांबते म्हणून एक सुंदर संध्याकाळ
"तुझे डोळे मला खूप आश्चर्यचकित करतात" दीपक उदासी Marathi Poem on Eyes
तुम्हारी आँखों की मासूमियत: Poem on Innocent Eyes in Hindi
तुम्हारी आँखों की मासूमियत मेरे चंचल से दिल में रोज हलचल सी करती हैं अपनी अदाओं से ये मेरी रूह पर राज करती है तुम्हारी आँखों की मासूमियत
जब जब ये मुझे प्यार से देखती है बिना छुए मुझे चूम लेती है बहोत नटखट सी है, बहोत प्यारी सी है तुम्हारी आँखों की मासूमियत
बिना कुछ पूछे ये मुझसे बहोत कुछ पूछ लेती है बिना कुछ कहे ये मुझसे बहोत कुछ कह देती है बहोत अलग सी है तुम्हारी आँखों की मासूमियत दीपक उदासी Poem on Innocent Eyes in Hindi
तुम्हारी आँखों में जन्नत की खुशबू: Romantic Hindi Poem on Girlfriend's Eyes
तुम्हारी आँखों में से मुझे जन्नत की खुशबू आती है ये खुशबू मेरे तन, मन और रूह में इश्क़ बनके उतर जाती है बता नहीं सकता कितना हसीन एहसास ये मुझे दे जाती है तुम्हारी आँखों में से जन्नत की खुशबू आती है जब कभी मैं इन्हे चूमता हूँ तो कसम खुदा की बेइंतेहा सुकून ये मुझे दे जाती हैं तुम्हारी आँखों से जन्नत की खुशबू आती है दीपक उदासी Romantic Hindi Poem on Girlfriend's Eyes
तुम्हारी आँखों की सादगी: Best Hindi Poem on Eyes for Wife
तुम्हारी आँखों की सादगी का दीवाना सा हो गया हूँ तुम्हारी आँखों में देख कर एक जगह ठहर सा गया हूँ धीरे धीरे अब मुहब्बत क्या है ये महसूस कर रहा हूँ धीरे धीरे तुम्हारी आँखों के रास्ते तुम्हारी रूह तक उतर रहा हूँ तुम्हारी आँखों की सादगी का दीवाना सा हो गया हूँ
तुम्हारी आँखों में ही अब रहना है ज़िन्दगी भर इसलिए अब इनमें एक घर खरीदने का सोच रहा हूँ तुम्हारी आँखों की सादगी का दीवाना सा हो गया हूँ दीपक उदासी Best Hindi Poem on Eyes for Wife
https://youtu.be/RaNi-DELdN8
आँखों की तिजोरी में: Best Poem on Her Eyes in Hindi (proposal shayri in hindi)
आँखों की तिजोरी में इश्क़ का सपना छुपाये बैठे हो मुहब्बत करना चाहते हो लेकिन थोड़ा सा डरते हो कभी कभी हिचकिचाकर हमसे आँखें चार करते हो थोड़ा शर्माते हो, थोड़ा सा मुस्कुराते हो अपनी खूबसूरत आँखों से आप बहोत कुछ कह जाते हो अब तो इन्तहा सी हो गयी है इंतजार की अब बोल भी दो की हमसे बेपनाह इश्क़ आप करते हो दीपक उदासी Eyes in Hindi (proposal shayri in hindi)
आँखों के काजल पर उसके आज मुझे एक शायरी याद आयी: Poem on Her Beautiful Eyes in Hindi
आँखों के काजल पर उसके आज मुझे एक शायरी याद आयी बहोत दिनों के बाद मेरी मेहबूबा मेरे शहर में आयी थोड़ा सा मुझे देख कर गबरायी फिर थोड़ा सा शर्मायी फिर आँखों से गोली उसने सीधा हमारे दिल पर चलाई कसम खुदा की बड़ी जोर से मुझे उसकी पहली पप्पी याद आयी दीपक उदासी Poem on Her Beautiful Eyes in Hindi
आपकी इन खूबसूरत आँखों में आंसू अच्छे नहीं लगते: Very Beautiful Poem on Her Beautiful Eyes in Hindi
आपकी इन खूबसूरत आँखों में आंसू अच्छे नहीं लगते चाहें अगर तो भी हम आपके हो नहीं सकते किस्मत की कुछ लकीरें दीवार बनकर हम दोनों के बीच कुछ इस तरह आ गयी हैं की हम अपनी मुहब्बत को अब तो देख भी नहीं सकते आपकी इन खूबसूरत सी आँखों में आंसू अच्छे नहीं लगते
माना खुदगर्ज़ ये दुनिया हमारे प्यार को मार देगी लेकिन हमारा प्यार इतना कमजोर नहीं की इतना जल्दी दम तोड़ दे जब तक हमारी आखिरी सांस रहेगी तब तक ये मुहब्बत ज़िंदा रहेगी पर अभी हम किस्मत के आगे कुछ कर नहीं सकते आपकी इन खूबसूरत सी आँखों में आंसू अच्छे नहीं लगते दीपक उदासी Hindi Poems on Eyes: दोस्तों आँखें खुदा की बनायीं हुई वो खूबसूरत इनायत हैं जिनकी ख़ूबसूरती की तुलना किसी चीज से नहीं की जा सकती किसी बड़े शायर ने कहा है की आँखें दिल का आइना होती हैं और ये सच भी है सामने वाले के मन में जो होता है हमें उसकी आँखों में दिख जाता है फिर चाहे वो प्यार हो या फिर नफरत हो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको मेरी आँखों पर लिखी ये कवितायेँ पसंद आयी होंगी आप अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में भेज सकते हैं और यदि आपको भी हिंदी कवितायेँ लिखना पसंद है तो आप हमारी वेबसाइट के होम पेज पर जाकर वह सेंड योर पोएट्री पर जाकर हमें अपनी कविता भेज सकते हैं हम आपकी कविता को आपके नाम के साथ अपनी वेबसाइट पर उचित स्थान देंगे यह भी जरूर पढ़ें [सफलता के मुसाफिर] 9 Ultimate Poems on Success in Hindi भारत तेरा आत्मसम्मान कहाँ है? : A FIGHT AGAINST RAPE IN INDIA Best Motivational Poetry in Hindi 2020: बड़ी सोच बड़ी सफलता [9+Motivational Poems for Students in Hindi] Unique Poems !HAPPY NEW YEAR! [2020-SUPER HINDI POEMS/EVER]
Comments
Post a Comment